News
International International मेलबर्न.
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने आस्ट्रेलिया को यह आश्वासन दिया है कि उससे प्राप्त होने वाले यूरेनियम की वह फिर से बिक्री नहीं करेगा और न ही इसका सैन्य इस्तेमाल होगा। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया और रूस के बीच दरार डालने के लिए इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
राष्ट्रपति पुतिन के हवाले से एक दैनिक अखबार ने कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन ने इस तरह के बयानों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंेने स्पष्ट कहा कि इस तरह से भ्रम और शंका का वातावरण पैदा करने की कोशिश की जा रही है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस के पास अपने परमाणु कार्यक्रमों के तहत हथियार बनाने के लिए पर्याप्त यूरेनियम है।