HomeNewsNational National

ओवरलोडिंग के कारण पहले भी हुए हादसे

जयपुर राजस्थान की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों के रूप में मौत मंडरा रही है। पिछले करीब एक माह में यह तीसरी घटना है जब क्षमता से अधिक सवारी बिठाने की वजह से इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। दूसरी ओर परिवहन विभाग रोजाना ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा कर रहा है।

राजसमंद जिले में शुक्रवार को ट्रक में दुर्घटना के समय करीब 225 लोग सवार बताए गए। इनमें से कई लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले अलवर में भी 19 अगस्त को एक जीप में क्षमता से अधिक सवारियां होने के कारण हुई आमने-सामने की टक्कर में 12 छात्राओं समेत 14 जनों की मौत हुई थी। इसी दिन जयपुर-कोटा राजमार्ग पर निवाई के पास हुई एक दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु हो गई थी और दो जने घायल हुए थे।

इससे जयपुर में ही अजमेर रोड पर हीरापुरा के पास 17 अगस्त को एक चारपहिया वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की जान चली गई थी और आठ जने घायल हो गए थे। इस वाहन में दुर्घटना के समय 15 लोग सवार थे। ये लोग मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। इससे पहले सीकर रोड पर मारुति कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण एक ही परिवार के पांच जनों की मौत हो गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: