bhaskar Web English
HomeNewsNational National

ट्रक हादसे में मरने वालों की संख्या 85 तक पहुंची

राजसमंद.Accidentराजस्थान के राजसमंद जिले में दूसरी की नाल गांव के पास एक ट्रक के खाई में गिर जाने से 85 लोगों की मौत हो गई तथा 62 लोग घायल हो गए। मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि ट्रक में 150 से अधिक लोग सवार थे। ये सभी लोग ट्रक से एक मेले में शामिल होने जा रहे थे।

10 घायलों की मौत
उदयपुर रेंज के आईजी राजीव दासोद ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में भरती घायलों लोगों में से 10 की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। उन्होंेने बताया कि 75 शवों को देर रात निकाल लिया गया था। उन्होंेने बताया कि घटना की खबर मिलते ही राहतकार्य शुरू कर दिया गया था। घायलों को राजसमंद, पाली और उदयपुर के अस्पतालों में भरती कराया गया।

सभी मृतक एक ही गांव के निवासी
मरने वाले सभी लोग राजसमंद जिले के मंडारी गांव के निवासी हैं। ये लोग शाम में ट्रक पर सवार होकर बाबा रामदेव मंदिर की ओर निकले थे। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से कुष्ठ रोग और त्वचा रोग दूर हो जाते हैं।

rajaccidentकैसे हुआ हादसा
हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चालक एक तीखे मोड़ पर अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सुरक्षा के लिए खड़े किए गए दीवार को तोड़कर 80 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

मृतकों की संख्या 100 हो सकती है
गैरअधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या लगभग 100 के आसपास है। कई शव बुरी तरह क्षतविक्षत हो गए थे।

मुआवजे की घोषणा
राज्य सरकार ने इस हादसे में हताहत हुए लोगों के निकट परिजनों को 50 हजार रुपए बतौर मुआवजा देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री का दौरा
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया आज घटनास्थल का दौरा करेंगी और विभिन्न अस्पतालों में भरती घायलों का हालचाल लेंगी।

हादसे की जांच
जोधुपर के डिविजनल कमिश्नर को इस हादसे की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। ओवरलोडिंग के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर जगदीश चंद्रा ने बताय कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे सजा दी जाएगी।

हादसों पर एक नजर
1 दुनियाभर में हर साल औसतन सात लाख सड़क हादसे होते हैं। इनमें से 10 फीसदी के लिए अकेला भारत जिम्मेदार है।
2 ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में हर साल औसतन 80 हजार से ज्यादा लोग सड़क हादसों में जान गंवा देते हैं।
3 इन हादसों में हर साल तीन लाख से ज्यादा जख्मी हो जाते हैं।
4 सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) के मुताबिक 40 फीसदी हादसे और 48 फीसदी मौतें राष्ट्रीय राजमार्गो पर होती हैं।
5 शहरी इलाकों में होने वाले 75 फीसदी सड़क हादसों में पैदल चलने वाले या साइकिल सवार मारे जाते हैं। इनमें से ज्यादातर गरीब बेघर लोग होते हैं जो फुटपाथों पर जिंदगी बसर करते हैं।
6 सड़क हादसों में हर साल तकरीबन पांच हजार करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान भी होता है। यदि यह बर्बादी एक दशक तक रुक जाए तो इससे बचने वाली राशि से आज की कीमत के हिसाब से राष्ट्रीय राजमार्र्गो को 7000 किमी. तक सिक्स लेन किया जा सकता है।


संबंधित खबरें
* राजस्थान में ट्रक खाई में गिरा, 83 मरे





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: