HomeNewsHaryanaHisar Hisar

नशीला बिस्कुट खिलाकर इंजीनियर को लूटा

रेवाड़ी राजगढ़ में गुरुवार को शराब का ठेका जलाने व शराब उठा ले जाने के मामले में थाना रामपुरा पुलिस ने 20 नामजद समेत 170 लोगों के खिलाफ डकैती व आगजनी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने रात को दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया। ठेके के सेल्समैन विक्रम के बयान पर पुलिस ने तेजपाल, कालिया, मामराज, गोविंद, प्रकाश, देशराज, बाबूलाल, ओमी, मदन, दीपक, हरिओम, गोविंद, राजू, बीरबल, प्रकाश, लक्ष्मण, रमेश, मदनलाल, दिनेश, प्रवीण व करीब 150 अन्य लोगों के खिलाफ भादस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने रात को मौका पाकर मामराज व भीमसिंह को गिरफ्तार कर लिया। सेल्समैन ने अपने बयान में ग्रामीणों पर ठेके पर डकैती डालने, आग लगाने, मारपीट करने जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष बढ़ गया है।

शिकायतकर्ता पर भी केस दर्ज जिस बजरंग नामक युवक की पिटाई को लेकर यह स्थिति पैदा हुई, उसके बयान पर पुलिस ने सेल्समैन विक्रम, घनश्याम व चार अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बजरंग ने अपने बयान में इन लोगों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने अभी इन सेल्समैन को गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस की लापरवाही भी कम नहींपूरे प्रकरण को लेकर पुलिस की लापरवाही साफ नजर आ रही है। जिस समय सेल्समैन ने युवक बजरंग को पीटा था, उस समय अगर पुलिस सही कार्रवाई करती तो शायद इस स्थिति से बचा जा सकता था। लेकिन पुलिस ने ऐसा करने की बजाय सेल्समैनों की ही मदद की, जिससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष उत्पन्न हो गया।

ठेकेदार के कारिंदों पर अपहरण का केस पुलिस ने गांव के युवक बजरंग को गाड़ी में उठाकर ले जाने व मारपीट करने के मामले में ठेकेदार के तीन कारिंदों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। जिन कारिंदों पर केस दर्ज किया गया है उनमें विक्रम, घनश्याम व सत्यवान शामिल हैं। पुलिस ने शुक्रवार को इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व पुलिस ने र्सिफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: