HomeSportsCricket Cricket

लॉर्डस की जीत सबसे गौरवशाली होगी

लंदनsachin मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने भारतीय टीम के वर्तमान इंग्लैंड दौरे को यादगार दौरा बताते हुए कहा है कि लॉर्डस के मैदान पर खेले जाने वाले सातवें वनडे मैच में जीत दर्ज करना उनके लिए सर्वाधिक गौरवशाली क्षण होगा। अपने कैरियर के आखिरी इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम की टेस्ट सीरीज में जीत को वे बेहद विशेष मानते हैं, जिसमें भारतीय टीम ने गजब की लडाकू क्षमता और सम्मिलित प्रयास का शानदार प्रदर्शन किया है। सचिन ने इस वनडे सीरीज में बेहतरीन क्रिकेट खेली है। उन्होंने पिछली दस वनडे पारियों में अब तक 84.3 के स्ट्राइक रेट से 548 रन बनाए हैं।

इसमें 90 से 99 तक के स्कोर वाली चार पारियां शामिल हैं। शनिवार को जब सचिन क्रिकेट के मक्का यानि लॉर्डस मैदान पर खेलने उतरेंगे, तब न केवल पूरे देश की उम्मीदें उन पर टिकी होंगी, बल्कि वे स्वयं भी इस प्रसिद्ध मैदान पर इतिहास रचने का प्रयास करेंगे।

तेंडुलकर ने कहा, 'यह पूरी टीम के लिए बहुत ही बढ़िया दौरा रहा। 21 वर्ष बाद टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करना अपने आप में काफी खास है। यह मेरा चौथा इंग्लैंड दौरा था और हम काफी लंबे समय से इंग्लैंड को इंग्लैंड में वनडे सीरीज में पराजित करने का इंतजार कर रहे थे। मैं इस टीम का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। इंग्लैंड में खेलना हर बार मेरे लिए एक सबक होता है, क्योंकि यहां भिन्न विकेट और भिन्न गेंदबाजों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है।'





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: