HomeSportsCricket Cricket

ट्वंटी 20: अभ्यास मैच में श्रीलंका जीता

पोचेफ्स्ट्रूम: विश्वकप उप विजेता श्रीलंका ने ट्वंटी20 वर्ल्डकप से पहले एक अभ्यास मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराकर अपने जोरदार फार्म के संकेत दिए हैं। लंका ने निर्धारित ओवरों में 162 रनों के लक्ष्य को सनथ जयसूर्या के 46 एंव कप्तान महेला जयवर्धने 36 रनों की बदौलत 7 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।

Sri Lankaइससे पहले लंका ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान गेमी स्मिथ के 46, जस्टिन कैंप के 32 और मोर्केल के 28 रनों की बदौलत 17 ओवरों में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। इसके बाद खराब मौसम के कारण खेल में व्यवधान पड़ा और मेजबान की पारी आगे नहीं बढ़ सकी। जवाब में लंका को निर्धारित ओवरों में 162 रन का लक्ष्य मिला।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: