कराची: ट्वंटी20 वर्ल्डकप स्पर्धा में अब पाकिस्तान टीम में बदमिजाज शोएब अख्तर की जगह नवजवान तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर लेंगे। शोएब को अपने साथी तेज गेंदबाज मो. आसिफ को बल्ले से पीटने के कारण वापस स्वदेश भेजा गया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख चयनकर्ता सलाउद्दीन अहमद ने बताया कि भ्रमणकारी ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ शेखुपुरा में खेले गए एक दिवसीय मैच में 47 रन देकर 4 विकेट लेने वाले तनवीर जल्दी ही पाक दल मे शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे।
सलाउद्दीन ने कहा कि तनवीर को उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण टीम में जगह दी गई है। वह एक प्रतिभाशालीन नवजवान है। यह उसके पास स्वयं को साबित करने के लिए एक अच्छा मौका है।