HomeNewsNational National

सब देवों पर भारी पड़े सड़क देवता!

आगरा.Highwayसरकार ने तो सड़क हादसों को रोकने के लिए कई नियम बनाए लेकिन इनकी संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में लोगों ने खुद ही एक तरीका अपनाया और सड़क को भगवान मानकर उनकी पूजा शुरू कर दी।

जी हां, आप यदि आगरा रोड से गुजरें तो ऐसे कई नजारे देखने को मिलेंगे जहां सड़कों पर महिलाएं पूजा कर रही हों। इस पूजा का नाम है सड़क पूजा और ये सड़क हादसे से बचने के लिए मंगलवार को की जाती है।

सड़क हादसों में अपनों के खोने या जख्मी होने के बाद जीवन में अनेक तरह की परेशानियों का समाना करना पड़ता है। हाल में हुए कुछ गंभीर हादसों ने इन लोगों को सड़क पूजा के लिए प्रेरित किया।

ग्वालियर रोड के पास रहने वाली सरोज ने बताया कि प्रत्येक सुबह वे आगरा राजमार्ग पर पूजन करने आती हैं। पूजन प्रकिया के बारे में उन्होंने बताया कि सबसे पहले एक छोटे से हिस्से को वे पानी से धो देती हैं फिर स्वस्तिक बनाती हें। इसके बाद कुमकुम लगाकर प्रसाद चढ़ाती हैं।

अगरबत्ती जलाकर कुछ प्रार्थनाएं की जाती हैं। महिलाएं सड़क देवता से अपने परिवार की सुरक्षा के बारे में प्रार्थना करती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: