नई दिल्ली
फिल्म निर्माता महेश भट्ट व उनकी बेटी पूजा भट्ट से मलेशिया में रह रहे अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने 10 करोड़ रुपए की मांग की है। पैसा न देने पर उसका नतीजा भुगतने की धमकी दी है। डॉन ने यह दावा भी किया है कि कुछ माह पहले फिल्म निर्माता के कार्यालय पर हमला भी उसी ने करवाया था।
एक न्यूज चैनल के अनुसार महेश भट्ट ने भी इस धमकी की पुष्टि की है। खुद पुजारी ने भी मलेशिया से इसी न्यूज चैनल को फोन करके भट्ट पिता-पुत्री को धमकी देने का बात स्वीकार की है।
पुजारी ने कहा है कि भट्ट उसके निशाने पर हैं। इसका कारण पूछने पर उसने दावा किया कि भट्ट के संबंध दाऊद इब्राहिम व छोटा शकील की डी-कंपनी से रहे हैं, जिन्हें वह देशद्रोही मानता है।