HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पहली मोनो रेल अमृतसर से

चंडीगढ़ monorailपंजाब का पहला मोनोरेल प्रोजेक्ट राजासांसी श्री गुरुरामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को श्री हरिमंदिर साहिब से जोड़ेगा। एशियन विकास बैंक(एडीबी) ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा प्रस्तावित मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विश्वस्तरीय बनाने की योजना को भी मंजूरी मिल गई है।

पंजाब में धार्मिक और जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एडीबी टीम को प्रोजेक्ट्स की विस्तृत रिपोर्ट दी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को एडीबी की तीन सदस्यीय टीम से इन प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की। बादल ने संबंधित विभागों को दस दिन के भीतर इन प्रोजेक्ट्स की रिपोर्ट तैयार कर बैंक को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा :

राजासांसी हवाई अड्डे से जीटी रोड, अजनाला-डेरा बाबा नानक से गुरदासपुर, बंगा-गढ़शंकर-आनंदपुर साहिब और ब्यास की सड़कों को आपस में जोड़ा जाएगा।

इसके अलावा हरगोबिंदपुर-कादिया-घुमान, सुलतानपुर लोधी-खडूर साहिब-गोइंदवाल साहिब, डेरा बाबा नानक-बटाला और आनंदरपुर साहिब-चमकौर साहिब, कीरतपुर साहिब-फतेहगढ़ साहिब धार्मिक संस्थानों को बुनियादी ढांचे को विकसित किया जाएगा।

विरासती पर्यटन की पहल : पंजाब के अमृतसर शहर में विरासती पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडीबी के समक्ष प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत समूचे शहर का नक्शा बदला जाएगा। शहर की एतिहासिक छवि से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में सात इको टूरिज्म स्थानों को विकसित किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: