bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

ओंकारेश्वर में दस रु. में एसी कमरा

खंडवा:omkareswar श्रीजी ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट ज्योतिर्लिग महादेव के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं में और वृद्धि करने जा रहा है। कलकल बहती नर्मदा के किनारे मात्र दस रुपए में एसी कमरे में ठहरने का आनंद मिलेगा। दो रुपए में नॉन एसी कमरा व पांच रुपए में भोजन मिलेगा।

ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट दो सौ कमरों व एक-एक हजार लोगों की क्षमता वाले दो हॉल बनाने के लिए जमीन तैयार कर चुका है। बांध स्थल के निचले हिस्से में दोनों किनारों पर लगभग दो हजार ट्रक मलबा डलवाकर पथरीली और उबड़-खाबड़ जमीन को समतल कर लिया गया है। नगर पंचायत से अनापत्ति भी मिल गई है। यह प्रस्ताव सोमवार को प्रदेश शासन को भेजा जाएगा।

सरकार की स्वीकृति के बाद मंदिर ट्रस्ट इस पर एक करोड़ रुपए खर्च करेगा। लगभग इतनी ही राशि दानदाताओं से भी एकत्रित की जाएगी। दानदाता से एक कमरा निर्माण के खर्च की राशि ली जाएगी, बदले में उसकी नाम पट्टिका लगाई जाएगी। मंदिर ट्रस्ट को तीन दानदाताओं से 25-25 कमरे बनाने के लिए राशि देने के प्रस्ताव मिले हैं। श्रद्धालुओं से सफाई व बिजली का नाममात्र शुल्क लिया जाएगा। ४क् कमरे एसी रहेंगे।

पांच रुपए में नर्मदा मिनरल वाटर
दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु नर्मदा जल बोतल में भरकर ले जाते हैं। इसका उपयोग पूजा में किया जाता है। मंदिर ट्रस्ट प्रस्तावित धर्मशाला में पांच रुपए में नर्मदा मिनरल वाटर भी उपलब्ध कराएगा। मिनरल बॉटलिंग प्लांट के लिए बैंक से लोन लिया जाएगा।

>> धर्मशाला में कमरे बनाने के लिए दानदाताओं से प्रस्ताव मिले हैं। पैसे की कमी नहीं है। ओंकारजी की कृपा रही तो छह माह में तीर्थयात्रियों को नाममात्र शुल्क पर कमरे उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
प्रकाश व्यास, सीईओ, श्रीजी ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: