HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

सड़क दुर्घटना में एक जने की मौत

बीकानेर: गजनेर रोड पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक पीबीएम अस्पताल में भर्ती अपने भाई को भोजन देकर गांव लौट रहा था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात साढ़े 10 बजे के करीब ओमप्रकाश बीकानेर से गांव की अेार आ रहा था तभी उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद ओमप्रकाश जब उछलकर दूर गिरा तो वहां से गुजर रहे दो पदयात्री के टकराया। ऐसे में दो जातरूओं को भी चोटें आई लेकिन उन्हें मरहम-पट्टी करके वहां से विदा कर दिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: