News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़
पंजाब सरकार की सिफारिश पर भारत सरकार ने वाघा बॉर्डर का नाम बदल कर अटारी बॉर्डर कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि वाघा पाकिस्तान और अटारी भारत में है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि यह नाम परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
गौरतलब है कि भारत पाक सीमा पर स्थित बाघा बॉर्डर पर प्रतिदिन भारत और पाकिस्तानी सैनिकों का परेड होता है जिसे देखने के लिए दोनों देशों के लोग भारी संख्या में इकट्ठे होते हैं।
बाघा पंजाब के अमृतसर शहर से करीब 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह बार्डर भारत और पाकिस्तान के बीच भाईचारे का संदेश भी देता है।