HomeNewsNational National

हैदराबाद ब्लास्ट मामले में चार गिरफ्तार

नई दिल्ली.हैदराबाद में 25 अगस्त को हुए दो विस्फोटों के मामले में पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल की तरफ से की गई।

पकिस्तानी खुफिया एजेंसी के आईएसआई के एजेंट अब्दुल सत्तार के बायान के बाद इनलोगों को गिरफ्तार किया गया। विशेष जांच दल ने अब्दुल करीम, अब्दुल वाजिद , अब्दुल वाही और डॉक्टर इब्राहिम अली जुनैद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद इन लोगों को कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। पुलिस ने इन्हें राष्ट्र के खिलाफ विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन चारों ने पाकिस्तान में प्रशिक्षण लिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: