HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

एक्सपो फुल गियर में

जालंधर कार और बाइक। पहला गियर स्टाइल का दूसरा राइड का, तीसरा स्पीड का, चौथा एक्सैसरीज का और पांचवां म्यूजिक का..इन पांचों गियर पर चलती है ऑटो लवर्स की सवारी। शनिवार को सिटी का हर ऑटो लवर मिला ऑटो एक्सपो में

दैनिक भास्कर के सहयोग से जेसीआई जालंधर सिटी की तरफ से ऑटो एक्सपो का आयोजन गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में किया गया। इस एक्सपो में लगभग 30 स्टाल लगाए गए जिसमें हर कार, बाइक के ब्रांड्स, एक्सैसरीज, फाइनांस, सिक्योरिटी सिस्टम जैसी कई चीजें देखने को मिली।

दो दिन तक चलने वाले इस ऑटो एक्सपो में ऑटो लवर्स को अलग-अलग तरह की स्कीम, अॅान द स्पॉट बुकिंग, एक्सचेंज यूअर ओल्ड कार के साथ कई प्राइज जीतने का मौका भी मिलेगा। इस एक्सपो का उद्घाटन मनोरंजन कालिया द्वारा किया गया।

13 लाख की हायाबूसा से स्पीड के दीवानों की जैसे नजरे नहीं हट रही थीं। बाइक पर हवा से बातें करने वालों के लिए इस ऑटो एक्सपो में दादा मोटर्स की तरफ से भी पल्सर 220 और पल्सर 200 सीसी जैसी बाइक भी थी। जो न केवल इन स्पीड लवर की डिमांड पर खरी उतर रही थी बल्कि बजट में भी थी बिलकुल फिट।

इस ऑटो एक्सपो में शैवरलेट, मारुति, होंडा, हुंडई सहित 10 कंपनियों ने बेहतरीन मॉडल डिसप्ले किए। दादा मोटर्स ने शैवरलैट स्पार्क का नया मॉडल और मैगनम का डीजल मॉडल लांच किया। इसके साथ मारुति ने भी विटारा लांच की है। हर छोटी से छोटी गाड़ी और ड्रीम कार बन रही थी पब्लिक की अट्रैक्शन।

एक तरफ जहां नए कारें और उनके लेटैस्ट मॉडल हर किसी को अपनी ओर खींच रहे थे वहीं शैवरलेट ने अपनी सबसे पुरानी कार बनी थी सब का सैंटर ऑफ अट्रैक्शन। शैवरलैट की प्री-इंडीपेंडेंस कार मैलीबो सभी को आकर्षित कर रही थी। कार केवल डिसप्ले के लिए रखी गई है। जहां आज की गाड़ियां 4 सिलैंडरयुक्त हैं यह कार 8 सिलैंडर युक्त है।

विजिटर्स का एंटरटेंमेंट करने के लिए कल्चरल प्रोग्राम भी किया गया। जिसमें संगीत की धुनों पर विभिन्न डांस ग्रुप ने भंगड़ा, गिद्दा और वैस्टर्न डांस पेश किया। इसी दौरान हास्य कलाकारों के पितामह चाचा रौनकीराम (बलविंदर विक्की) ने अपनी कलाकारी से सभी को लोटपोट किया वहीं और उभरते सिंगर तेजी संधू के सुरों पर झूमे हर शख्स के कदम।

ये थे आर्गनाइजर गौरव सिंगला, विनय हरि, प्रदीप शर्मा, सुमित पाल, गगनदीप सलूजा, हरिंदर सिंह, सोनी गुप्ता, लखबीर सिंह, बृज गुप्ता।

एक्सपो में पहली बार देखने को मिला ऐसा सिक्योरिटी सिस्टम जो आपके कार, मोबाइल और लैपटॉप को भी रखेगा सेव। लॉक होने पर कार के साथ हुई हर हरकत को आप इस डिवाइस के जरिए जान पाएंगे अपने मोबाइल पर मैसेज से। माइक्रो वीबीबी नाम की इस डिवाइस की प्राइस की शुरुआत 9500 से होती है व इसके टॉप मॉडल कीमत 19000 है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: