News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर:
विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोपी पति, सास व ननद के खिलाफ मस्तूरी पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय कमललक्ष्मी पांडेय की शादी मस्तूरी अंतर्गत गतौरा के विद्याधर पांडेय से हुई थी।
12 अगस्त को कमललक्ष्मी ने अपने ऊपर मिट्टीतेल छिड़ककर आग लगा ली थी। उसे सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कमललक्ष्मी के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति विद्याधर पांडेय, सास दुलौरिन बाई और ननद प्रभादेवी उसे प्रताड़ित करते थे। जांच में पुलिस को पता चला कि कमललक्ष्मी को प्रताड़ित किया जाता था।
ससुरालवालों से तंग आकर ही उसने आत्महत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में पति, सास व ननद के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला कायम किया है।