HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

दो महिलाओं की गला घोंटकर हत्या

बीकानेर: श्रीरामसर के एक मकान में दो महिलाओं की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिलाओं की हत्या किसने और क्यों की, पुलिस को इसका पता नहीं चल पाया है। श्रीरामसर स्थित चौपड़ा बारी में रहने वाली महिला गुमानी के घर उसकी व एक अन्य महिला बिस्मिल्ला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अभियुक्त फरार हो गए। सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस, एएसपी शरत कविराज, सीओ सदर चन्द्रेश गुप्ता मौके पर पहुंच गए और मुआयना किया। एफएसएल की टीम को बुलाया गया।

गंगाशहर एसएचओ जयप्रकाश बेनीवाल की सूचना के अनुसार श्रीरामसर निवासी महिला शाहीन ने पुलिस को बताया है कि उसकी बहिन बिस्मिल्ला अमरावती में रहती है जो इन दिनों बीकानेर आई हुई थी। शुक्रवार को वह अपनी परिचित श्रीरामसर स्थित चौपड़ा बारी निवासी गुमानी के घर गई थी जो रात को वापस नहीं लौटी। शनिवार को शाहीन ने गुमानी के घर जाकर देखा तो दोनों महिलाओं की लाशें पड़ी थीं। उसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। महिलाओं के गले पर निशान हैं जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या गला घोंटकर की गई है। दोनों महिलाओं के शवों को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है जहां रविवार को उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। महिलाओं की हत्या किसने और क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गुमानी जिस घर में रहती थी वहां संदिग्ध गतिविधियों की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस को घर से कंडोम व घटनास्थल के पास से बीयर की बोतलें भी मिली हैं जिससे क्षेत्र के लोगों की आशंका बलवती हो रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: