अमृतसर :
फैशन फोरकास्ट की ओर से मोहन इंटरनेशनल होटल में पांचवीं दो दिवसीय एग्जीबिशन शुरू की गई। इसका उद्घाटन एसएसपी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने किया। इवेंट के मीडिया स्पांसर भास्कर और 94.3 माय एफएम दिल से हैं। एसएसपी ने कहा कि इस तरह की एग्जीबिशन लगती रहनी चाहिए।
यह बहुत अच्छा प्रयास है। इसमें अलग-अलग डिजाइन एक ही छत के नीचे मिल जाते हैं। इवेंट ऑर्गेनाइजर तानिया चट्ठा ने कहा कि इस बार वह नेशनल और इंटरनेशनल डिजाइनरों को लेकर आई हैं। इसमें पाकिस्तान से बरलास क्रिएशंस ने अपने एक्सक्लूसिव डिजाइनों को एग्जीबिट किया है। लंदन से आई याशिका ने शहरवासियों को मेकअप और हेयर कोर्सेज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मेकअप के अलग-अलग स्टाइल्स भी बताए।
एग्जीबिशन को स्पांसर करने वाले पीएस सेठ सन्ज ने अपने एक्सक्लूसिव ज्वैलरी डिजाइन एग्जीबिशन में रखे हैं। इवेंट के दूसरे स्पांसर क्वीन इन स्टाइल ने अपने वेस्टर्न और ट्रेडिशनल डिजाइनों और बैग्स को डिस्प्ले किया है। एग्जीबिशन में अलिशा ने अपने होम मेड केकस को डिस्प्ले किया है। दिल्ली से आई शालिनी ने क्रिस्टल बॉल से फ्यूचर प्रीडिक्ट किया, कासना ने भी अपने डिजाइन लगाए हैं। लोगों ने टी लीफ कप रीडिंग, मिरर गेजिंग और टेरेट रीडिंग से अपने फ्यूचर को जानने की कोशिश की।
एग्जीबिशन देखने आई सुमिता सेठ ने बताया कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा। इससे मार्केट में आने वाले नए डिजाइनों के बारे में पता लगता है। शहरवासी यह डिसाइड कर सकते हैं कि उन पर क्या सूट करता है, कौन से रंग ट्रेंड में हैं ।
नीति मेहता कहती हैं कि यह एक कंप्लीट एग्जीबिशन है। इसमें लाइफ स्टाइल से लेकर कपड़े, डिजाइन, ज्वैलरी, बैग्स, फुटवियर सबकुछ है। अलग-अलग डिजाइनरों के डिजाइनों को पेश करने के लिए 9 सितंबर की शाम को आहा एयरहॉस्टेस एकेडमी के स्टूडेंट्स रैंप पर उतरेंगे। वहीं आईएनआईएफडी के यंग डिजाइनर खुद की डिजाइन की गई ड्रैसिस पहन कर रैंप पर उतरेंगे।