पटियाला पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि भ्रूण हत्या के लिए भी वही सजा मिलनी चाहिए जो हत्या के मामले में होती है। वह सेंट्रल लाइब्रेरी में 'फैमिली लॉ समस्या एवं पहलू' विषय पर नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ की ओर से आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, पंजाब में भ्रूण हत्या के चलते सैक्स रैशो काफी कम हो रहा है। इसलिए ऐसा कानून बनाने की जरूरत है, जिससे भ्रूण हत्या पर रोक लगाई जा सके।
इस मौके पर लॉ यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विजेंद्र जैन ने कहा कि समय के साथ-साथ समाज में बदलाव हो रहे हैं, लेकिन कानूनों में बदलाव नहीं हो पा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरिजित पसायत ने कहा कि मौजूदा समय में समाज में मानव मूल्यों की जरूरत है। परिवार टूट रहे हैं, बच्चों को समाज की विकट स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। जज अशोक भान ने कहा कि लोगों को लड़कियां के बिना बहुएं और मां कहां से आए