HomeSportsOther Sports Other Sports

हैनिन ने अमेरिकी ओपन जीता

heninन्यूयार्क: बेल्जियम की जस्टिन हैनिन हार्डेन ने रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को सीधे सेटों में 6-1,6-3 से धुनकर अमेरिकी ओपन टेनिस स्पर्धा में दूसरी बार महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। हैनिन ने इस पूरे सफर में एक भी सेट नहीं गंवाया।

हैनिन ने पहले सेट में ही 4-0 की बढ़त बनाकर मैच पर अपना नियंत्रण स्थापति कर लिया था। यहां से उन्होंने पूरे मैच में रूसी बाला को वापसी एक भी मौका नहीं दिया। इसी साल फै्रंच ओपन का खिताब हासिल करने वाली हैनिन की यह सातवीं ग्रेंडस्लेम विजय है। वे इस मुकाम तक दोनों विलियम्स बहनों क्वार्टर और सेमीफाइनल में हराकर पहुंची। किसी भी ग्रेंडस्लेम में ऐसा दूसरी बार हुआ जब किसी एक ही खिलाड़ी ने इन धुरंधर बहनों को हराया हो।

जीत से प्रफुल्लित हैनिन ने कहा कि यह उनके लिए एक अहम उपलब्धि है। उन्होंने पिछले कुछ मैचों में सचमुच अद्भुत खेल दिखाया।

इस मैच से पहले हैनिन को ही खिताबी जीत का दावेदार बताया जा रहा था। उन्होंने इससे मैच से पहले तक कुज् नेत्सोवा के खिलाफ खेले गए 16 मैचों में से 14 में जीत दर्ज की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: