News
Indians Abroad Indians Abroad ह्यूस्टन: पांच भारतवंशी अमेरिकियों को उद्यमिता व सामुदायिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इंडो-अमेरिकन चेंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन ने मद्रास पैवेलियन रेस्तराओं के मालिकों-महेश शाह और राजन राधाकृष्णन को एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा।
हाइडस इंक. की संस्थापक व सीईओ इंदिरा विशनाम्पेत को व्यावसायिक उपलब्धियों के लिए वुमन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2007 अवार्ड दिया गया। यंग एंटरप्रेन्योर का अवार्ड रॉब महाराज को मिला। सामुदायिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए विजय पलोद को कम्युनिटी सर्विस अवार्ड दिया गया।