HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

जोगी खेमे का दिल्ली कूच

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने श्री महंत और श्री कर्मा को हटाने के लिए एक बार फिर मुहिम तेज कर दी है। इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए आधा दर्जन विधायक रविवार को दिल्ली जा रहे हैं।

पूर्व गृहमंत्री नंदकुमार पटेल, उदय मुदलियार, डा. शक्राजीत नायक, चैतराम साहू और चंद्रभान बारमते के अलावा कुछ और विधायकों के दिल्ली पहुंचने के संकेत हैं। बताते हैं कि विधायकों का पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलाने का प्रयास किया जाएगा।

वैसे वहां पहले से मौजूद जोगी समर्थक विधायकों ने आज भी दिल्ली में श्रीमती गांधी से मिलने के लिए समय लेने की कोशिश की, ेलेकिन उन्हें समय नहीं मिल पाया। समझा जा रहा है कि दो तीन दिनों में वहां दर्जनभर से अधिक विधायकों का जमावड़ा हो जाएगा। इन्हें एआईसीसी के प्रमुख नेताओं से मिलाकर श्री महंत और श्री कर्मा को हटाने के लिए लाबिंग होगी।

जोगी खेमे की ओर से प्रदेश अध्यक्ष के लिए नंदकुमार पटेल, रविंद्र चौबे और सत्यनारायण शर्मा के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। वैसे श्री जोगी के नाम पर भी खेमे की ओर से सहमति बनाने की कोशिश हुई तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा। इधर, संगठन खेमा भी दिल्ली में सक्रिय है।

कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री महंत पीसीसी के गठन के लिए दिल्ली में नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन उनकी मुहिम को भी जोगी खेमे की गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है। श्री महंत सारे जोगी विरोधियों को अपने साथ जोड़कर पलटवार की तैयारी में हैं। इसी के चलते वे पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल को जल्द से जल्द कांग्रेस में प्रवेश दिलाना चाह रहे हैं।

जोगी और हम साथ-साथ हैं : महंत
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चरणदास महंत ने श्री जोगी से मुलाकात के संबंध में कहा कि श्री जोगी और वे साथ-साथ हैं। हम लोगों का एक ही उद्देश्य है-कांग्रेस की फिर सरकार बनाना। इसलिए सब मिलकर भाजपा से लड़ाई करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: