HomeNewsRajasthanKota Kota

ग्रेजुएट को एमबीए में सीधे एडमिशन

कोटा: राजस्थान तकनीकी विवि कोटा ने आरमेट (राजस्थान मैनेजमेंट एंट्रेंस टेस्ट-07) में रिक्त रही सीटों पर ग्रेजुएट को सीधे प्रवेश मिलेगा। इसमें प्राथमिकता आरमेट क्वालिफाई को दी जाएगी।

आरमेट के समन्वयक एसके राठौड़ ने बताया कि 14 से 20 सिंतबर के बीच खाली सीटों को भरने के लिए सीधे प्रवेश की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। दरअसल, द्वितीय काउंसलिंग के बाद प्रबंधन से जुड़े कॉलेजों में प्रवेश के लिए रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है।

राठौड़ के अनुसार सीधे एडमिशन की गाइड लाइन 12 सितंबर तक वेबसाइट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आरटीयू डॉट एसी डॉट इन/आरमेट) पर डाल दी जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: