News
Metros
Chandigarh Chandigarh पटियाला शहर के देसी मेहमानदारी इलाके में कुछ बदमाशों ने एक बुजुर्ग एनआरआई महिला की शनिवार सुबह किरपान मारकर हत्या कर दी और उसके पोते का किडनैप कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शहर की नाकाबंदी कर दी है।
पुलिस को मामले की सूचना बच्चे की मां सुखबीर कौर ने दी। उसने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में नर्स है और रात को डयूटी पर थी। सुबह जब वह लौटी तो घर
के दरवाजे खुले थे और उसकी सास दीपींद्र कौर (70) खून से लथपथ पड़ी थी। उसके गले पर गहरा जख्म था। उनके पास ही एक किरपान पड़ी हुई थी। जब उसने अपने बेटे हरप्रभ सिंह (5) को आवाज दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।
आसपास पूछताछ करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। सूचना मिलते ही एसएसपी एस.के एस्थाना, एसपी सिटी एम.एस सिद्धू और एसपी डिटेक्टिव गुरमीत चौहान भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट्स ले लिए हैं। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। महिला एनआरआई थी और उसका पति और बेटा फिलहाल अमेरिका में हैं। उसे भी कुछ समय बाद उनके पास जाना था। सुखबीर कौर के पति की कुछ समय पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घटना के दौरान घर में बुजुर्ग महिला और बच्चा ही मौजूद था।