HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

40 मिनट की आदत ने बना दी जिंदगी

अमृतसर :खेल जगत और लाफ्टर चैलेंज से लेकर राजनीतिक जीवन पर नवजोत सिंह सिद्धू से सिटी रिपोर्टर ने बात की।

अपने राजनीतिक क्षेत्र में टेस्ट खेलेंगे या वनडे?

राजनीति मेरे लिए प्रोफेशन नहीं, मिशन है जिससे मैं आम आदमी के जीवन में बदलाव ला सकूं। किसी भी काम में सेवा भाव आते ही वह मिशन बन जाता है।

क्या हॉकी में गोल करने पर पैसे मिलने वाले नियम से सहमत हैं?ये सभी इंसेंटिव ओरिएंटेड प्रोग्राम हैं। मुझे नहीं लगता इनसे कोई फर्क पड़ेगा। इंसेंटिव तभी काम करेंगे जब इन्फ्रास्ट्रक्चर हो।

अब तक कोई किताब क्यों नहीं?किताब इसलिए नहीं लिख रहा क्योंकि उसमें सच लिखना होगा। सच कहने की तो हिम्मत है, लेकिन जिस दिन लिखने की हिम्मत जुटा लूंगा उस दिन किताब लिखूंगा।

भाषाओं पर इतनी मजबूत पकड़ का राज क्या है?मैं बचपन में स्कूल जाने से पहले एक हिंदी, एक पंजाबी और एक अंग्रेजी अखबार पढ़कर ही निकलता था। 40 मिनट तक अखबार पढ़ने के बाद मुझसे पूछा जाता था कि किस अखबार में क्या खबर थी। मैं नहीं जानता था मां-बाप द्वारा डाली गई 40 मिनट की यह आदत आज मेरा प्रोफेशन बन जाएगी और मुझे ऊंचाइयों तक ले जाएगी। खुशी होती है जब कई बार कमेंट्री के दौरान मैं अंग्रेजी कमेंटेटर्स की छुट्टी कर देता हूं।

लाफ्टर चैलेंज में बढ़ रही फूहड़ता क्या गलत नहीं?हां, इन दिनों लाफ्टर चैलेंज में आपत्तिजनक बातों पर मजाक होता है, लेकिन इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: