नई दिल्ली।
सरकार पासपोर्ट हासिल करने की परेशानियों से लोगों को निजात देने की कोशिश के तहत नई व्यवस्था को आकार देने जा रही है। इसके तहत आवेदन केंद्रों की संख्या 350 से बढ़ाकर चार गुना अधिक हो कर दी जाएगी। अगले 19 महीनों में देश के विभिन्न शहरों में 68 नए आवेदन केंद्र खोले जाएंगे और आवदेक पुलिस सत्यापन के बाद तीन दिन के भीतर पासपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे।
विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पासपोर्ट सेवा परियोजना से नागरिकों को निश्चित समय सीमा में पारदर्शी और अधिक विश्वसनीय ढंग से पासपोर्ट मिल सकेंगे।
परियोजना के तहत सरकार आउटसोर्स सेवा प्रदाताओं की मदद लेगी जो देशभर में पासपोर्ट केंद्र स्थापित करेंगे।पासपार्ट दोबारा जारी करने डुप्लीकेट पासपार्ट अतिरिक्त बुकलेट हासिल करने का काम तीन कार्य दिवसों में किया जाएगा जबकि नाम या पते में परिवर्तन का काम आवेदन के दिन ही कर दिया जाएगा।
इन कामों के लिए हालांकि सेवा प्रदाताओं को सरकारी शुल्क से अलग अतिरिक्त शुल्क वसूलने की अनुमति होगी।