bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

पुलिस की गांधीगिरी

ग्वालियर: helmet पुलिय व यातायात पुलिस द्वारा शहरवासियों को हेलमेट लगाने व इससे होने वाले लाभ की जानकारी देने के लिए जहां पिछले दो सप्ताह से अभियान जारी हैं वहीं एक सितंबर से पुलिस द्वारा सख्ती के साथ हेलमेट न लगाने वालों के चालान किए जा रहे हैं।

एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ व यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में महाराज बाड़े पर लोगों गांधीगिरी के जरिए न केवल हेलमेट पहनने की सलाह दी गई बल्कि सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने हेलमेट न लगाने वालों को गुलाब के फूल भेंट कर आगे से हेलमेट पहनने की याद रखने को मजबूर किया गया।

अभियान में यातायात पुलिस के उपाधीक्षक लाखनलाल शर्मा, सूबेदार मनोज खत्री, सबइंस्पेक्टर गजराज सिंह तोमर, इंद्रपाल सिंह, गोपाल सिंह, राकेश सिंह आदि ने लोगों से हेलमेट लगाने का विनम्र निवेदन किया व हेलमेट लगाने से होने वाले लाभ की जानकारी प्रदान की।

तत्काल खरीदेंगे हेलमेट
हेलमेट अभियान के तहत जारी चेकिंग से अब तक बच रहे लोग जब बाड़े पर गांधीगिरी में फंसे तो उन्होंने तत्काल हेलमेट खरीदने का निर्णय लिया। राकेश शुक्ला, दीपक सक्सेना, राहुल दीक्षित ने बताया कि वे अब तक अभियान से बचने का प्रयास कर रहे थे पर अब समझ आ गया है कि यह अभियान हमारी सुरक्षा के लिए चल रहा है इसलिए अब यहां से जाकर सीधे हेलमेट खरीदना है।

आई जान में जान
खरीदारी करने मुरार से महाराज बाड़ा पहुंचे संजय श्रीवास्तव ने बताया कि अपने को वाहन चेकिंग के बीच फंसा पाकर एक बार तो उनके होश फाख्ता हो गए क्योंकि ऐसा कोई अभियान मुरार क्षेत्र में नहीं चल रहा, अत: उन्हें अंदाजा नहीं था कि चेकिंग इतनी सख्त हो सकती है पर जब पुलिस अधिकारियों ने उन्हें अभियान का उद्देश्य समझाया व बच्चों ने फूल दिया तो जान में जान आई। उन्होंने कहा कि घर जाने से पूर्व रास्ते में ही हेलमेट खरीदने का निर्णय ले लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: