हैदराबाद। आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा है कि वह आत्मसमर्पण कर हथियार छोड़ने वाले नक्सलियों से बातचीत करने के लिए तैयार है। राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी ने कहा कि हिंसा छोड़ने वाले नक्सलियों से बातचीत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को निशाना बनाकर नक्सलियों ने हमला किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अक्टूबर 2004 में नक्सलियों से बातचीत शुरू की थी, लेकिन उनसे वार्ता तभी हो सकती है कि जब वह हिंसा छोड़ दें। रेड्डी ने कहा कि पुलिस बल का आधुनिकीकरण किया जाएगा। हमें यह भी देखना पड़ेगा कि नौजवान नक्सलवाद के प्रति आकर्षित न हों।
फोरेसिंक विशेषज्ञों के अनुसार विस्फोटकों को घटनास्थल पर केवल तीन घंटे पहले तेलुगू गंगा नहर के पास लगाया गया था। विस्फोट में रेड्डी के ड्राइवर समेत कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी और पांच अन्य लोग घायल हो गए थे।