HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

एक लाख रुपए के नकदी-जेवरात चोरी

बीकानेर: robbery चोरों ने बीछवाल में आरएससी की तृतीय बटालियन के सामने एक मकान में सेंधमारी की और करीब एक लाख रुपए के नकदी-जेवरात चुरा ले गए। शुक्रवार की रात को चोरों ने बीछवाल में गगन सूद के मकान के पिछवाड़े बनी खिड़कियों की ग्रिल व जाली तोड़ी और अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी एक अलमारी को तोड़ दिया और उसमें रखे नकदी-जेवरात सहित एक डीवीडी कैमरा चुराकर फरार हो गए।

वारदात के समय घर के लोग प्रथम मंजिल पर सो रहे थे। मकान मालिक गगन सूद ने बताया कि चोर अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, दो कंगन, डीवीडी कैमरा, पत्नी के पर्स में रखे पांच-छह हजार रुपए, पेंट की जेब में रखे आठ-दस हजार रुपए, रेजगारी, चांदी के आभूषण सहित करीब एक-डेढ़ लाख रुपए का माल चुरा ले गए हैं। सुबह कमरे में सामान बिखरा हुआ देखकर चोरी का पता चला।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। गगन सूद की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: