HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

पंजाब की कायल

जालंधर

पंजाब की कायल हो गई हैं सयाली भगत। सैकेंड यंगैस्ट मिस इंडिया का ताज पहनने वाली सयाली का पहली बार जालंधर आने पर तमन्ना है बार-बार आने की।

मॉडलिंग में करियर क्यों बनाया? बचपन से सपना था। सेवंथ में टैस्ट पूछा क्या बनना चाहते हो। लिखा मिस इंडिया जिसके लिए फस्र्ट प्राइज मिला।

मॉडलिंग बॉलीवुड का इंट्री डोर है? मॉडलिंग के साथ मूवी में जाने के लिए प्लेटफार्म जरूर मिल जाता है लेकिन जरूरी नहीं कामयाबी मिल जाए।

..और फैमिली सपोर्ट? फैमिली के बिना मेरे लिए इस मुकाम तक पहुंचना बहुत मुश्किल होता।

आपके आने वाले प्रोजैक्ट? तीन फिल्में 'हल्ला बोल', 'गुडलक' और हॉलीवुड डायरैक्टर लोली की 'बीएनडब्ल्यू'। (सयाली ने बताया)

ज्वेलरी के बारे में आपका कहना? च्वाइस ज्वैलर्स की ओपनिंग करने आई सयाली का कहना है हर लड़की की तरह मुझे भी ज्वैलरी का शौक है। जालंधर कैसा लगा?

पहली बार जालंधर आई हूं। लेकिन पंजाब का खाना और खेत मुझे बार-बार अपनी तरफ खींचते हैं।

क्या है आपका ड्रीम रोल? तमन्ना है कि मुगले-आजम में मधू बाला और मदर इंडिया जैसे रोल करने की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: