HomeNewsNational National

सियाचिन सामग्री घोटाले में सेना सहयोग को तैयार

नई दिल्ली.Siachinसियाचीन में तैनात भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों के लिए भेजे जाने वाले भोजन और कपड़ों में हुए गोलमाल के मामले में सेना राज्य पुलिस को सहयोग देने के लिए तैयार हो गई है। इससे पहले इस जांच को लेकर सेना और राज्य पुलिस के बीच तनातनी हो गई थी।

सेना ने कहा है कि उसके द्वारा दो कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी पूरी हो चुकी है, और वह राज्य पुलिस का सहयोग करने को तैयार है। सूत्रों के मुताबिक सेना का कहना है कि सेना की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में पुलिस किसी भी संबंधित सैन्य अधिकारी को सम्मन भेजकर उससे पूछताछ कर सकती है।

इससे पहले सेना ने लेह के एसपी आलोक कुमार के खिलाफ कड़ी शिकायत दर्ज कराई थी। सेना का कहना था कि आलोक कुमार लेह में तैनात सैनिकों के खिलाफ बेहद आक्रामक रवैया अपना रहे हैं। बाद में सेना ने इस मामले की खुद जांच की। इस जांच रिपोर्ट को जम्मू कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: