HomeHealth Health

झुर्रियां कम करे योग

न्यूयॉर्क की योग इंस्ट्रक्टर एनीलीज हेगन का दावा है कि योग की कुछ क्रियाएं आपके चेहरे को जवां और खूबसूरत बनाने के साथ ही झुर्रियों को मिटा सकती हैं। हेगन ने इसी skinविषय पर हाल ही में अपनी पुस्तक ‘द योगा फेस: एलीमिनेट रिंकल्स विद द अल्टीमेट नैचुरल फेसलिफ्ट’ प्रकाशित की है।

हेगन ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, जिसके चलते चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। साथ ही चेहरे की चमक भी कम होने लगती है। इन समस्याओं से बचने के लिए नियमित वर्कआउट की जरूरत होती है।

मसलन आप अपनी जीभ बाहर निकालें और आंखों को चारों दिशाओं में घुमाएं। यह प्रक्रिया कम से कम 60 सेकंड तक जारी रखें। दिन में दो या तीन बार इस तरह की एक्टिविटी चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत बनाएगी। साथ ही त्वचा में कसावट भी आएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: