अमृतसर : फिल्म 'काश आप मेरे होते' की टीम ने रविवार को गोल्डन टेंपल में माथा टेका और फिल्म की सफलता के लिए अरदास की। इस फिल्म में राजेश खन्ना, कुमार साहिल, स्नेहा उलाल, सना मिर्जा मुख्य रोल निभा रहे हैं। फिल्म में लुधियाना के रहने वाले कुमार साहिल लीड रोल में हैं। यह उनकी पहली फिल्म है। इस मौके पर रिपोर्टर ने राजेश खन्ना और कुमार साहिल से बात की।
पॉलिटिक्स नेक्ड ट्रूथ : राजेश खन्ना 'मैं अभिनेता के रूप में अपनी पहली इनिंग खेल चुका हूं और अब एक्टिंग की दूसरी इनिंग में कदम रख रहा हूं। मेरी आठ फिल्में आने वाली हैं, जिसमें चारतैयार हैं।' यह बात शनिवार को अपनी आने वाली फिल्म 'काश आप मेर होते' की सफलता के लिए गोल्डन टेंपल में आशीर्वाद लेने आए बॉलीवुड के 'काका' राजेश खन्ना ने कही। उन्होंने कहा कि उन्हें एक्टिंग और पॉलिटिक्स दोनों ही क्षेत्रों में लोगों से बहुत ज्यादा प्यार मिला है।
यह उनकी खुशनसीबी है कि लोगो ने उन्हें दोनो रूपों में स्वीकार किया है। वह कहते हैं कि दोनों फील्ड अलग-अलग है। फिल्मों में ढाई घंटे झूठ बोलना पड़ता है, लेकिन पॉलिटिक्स एक नेक्ड ट्रूथ है। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह इस ट्रूथ से रू-ब-रू हुए।
राजेश खन्ना कहते हैं कि कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेना बहुत जरूरी है। इसलिए वह आशीर्वाद लेने अपनी धरती और जन्मभूमि गोल्डन टेंपल आए थे। 'काश आप मेर होते' में अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें वह एक चैलेंजिंग भूमिका निभा रहे हैं। पंजाब के बारे में उन्होंने कहा कि अमृतसर हो या लुधियाना दोनों शहर एक जैसे लगते हैं। जो प्यार लुधियाना में मिलता है वही प्यार व अपनापन यहां के लोगों में है।
राजेश खन्ना से जाना क्या होती है एक्टिंग : साहिल
लुधियाना के रहने वाले साहिल की यह पहली फिल्म है। वह कहते हैं कि वह अपनी जन्मभूमि पर भगवान से आशीर्वाद लेने आए हैं ताकि पंजाब का नाम रोशन कर सकें। 'काश आप मेर होते' में कुमार साहिल लीड रोल में हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म ट्राएंगल लव स्टोरी है। इसमें उनके अपोजिट स्नेहा उलाल और सना मिर्जा हैं। कुमार साहिल कहते हैं कि एक्टिंग उनका बचपन से ही शौक था।
उन्होंने मुंबई में अमित किशोर का एक्टिंग स्कूल ज्वाइन किया था, जहां नदीम श्रवण ने उन्हें देखा और इस फिल्म में ब्रेक दिया। इस फिल्म में उन्हें राजेश खन्ना के साथ काम करने का सुनहरा अवसर मिला। उनके साथ काम करके ही उन्होंने जाना कि एक्टिंग क्या होती है और कैसे की जाती है। फिल्म की 90 फीसदी शूटिंग मॉरीशियस की है। वह गोल्डन टेंपल में माथा टेकने और शहरवासियों का प्यार पाने आए हैं।