HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

छात्र नेता के खिलाफ मारपीट के तीन मामले

उदयपुर: आरोप लगाया है कि श्रमजीवी कॉलेज में पीजी छात्र प्रवीण चौधरी, कपिल चौधरी व छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कमलेश चौधरी ने शनिवार सुबह साढ़े दस बजे कॉलेज में अभिनव द्विवेदी से मारपीट की। इसके बाद सेवाश्रम चौराहे पर खड़े आर्ट्स कॉलेज के छात्र डबोक निवासी महेंद्र सिंह से भी मारपीट की।

कुलदीप सिंह ने बताया कि चौधरी गुट उसे पीटने विधि महाविद्यालय भी पहुंचा। अभिनव ने सूरजपोल तथा कुलदीप ने प्रतापनगर थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। महेंद्र सिंह ने प्रवीण, कपिल व कमलेश चौधरी तथा अन्य 12 जनों के खिलाफ भूपालपुरा थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। एबीवीपी की ओर से शनिवार शाम को एसपी गोविंद गुप्ता व एएसपी राजेंद्र सिंह को अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।

मंगलवार तक गिरफ्तारी नहीं होने पर शैक्षणिक बंद की चेतावनी दी गई। प्रतिनिधि मंडल में गौरव शर्मा, रमनदीप सिंह, मनीष पालीवाल, महिपाल कानावत, दिनेश वसीटा व तेजप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: