HomeNewsRajasthanKota Kota

मां के साथ अंशुल मुम्बई रवाना

कोटा: surbhi मिशन सुरभि के तहत शनिवार का दिन बेहद मार्मिक रहा। ब्लड कैंसर से पीड़ित दो वर्षीय अंशुल अपनी मां के साथ मुम्बई रवाना हो गया। उसकी बहन सुरभि की भी तबीयत खराब है, लेकिन वह अपने मामा के पास कोटा में ही रहेगी। उधर, भास्कर में लगातर छप रही खबरों की वजह से दानदाताओं की फैहरिस्त भी लम्बी होती जा रही है। शनिवार को भी दानदाताओं ने खुले हाथ से मिशन सुरभि के लिए आर्थिक मदद दी।

मिशन सुरभि के तहत शनिवार को अंशुल अपनी मां व रिश्तेदारों के साथ टाटा मैमोरियल कैंसर हास्पीटल में इलाज के लिए जयपुर-मुम्बई सुपरफास्ट ट्रेन से रवाना हुआ। मुम्बई रवाना होने से पूर्व उसकी मां को सुरभि की भी चिंता सताए जा रही थी। हालांकि दो दिन में सुरभि की हालत में मामूली सुधार हुआ है। उसकी किडनी का इलाज दिल्ली के एम्स में होगा। फिलहाल सुरभि को उसकी मौसी व मामा संभालेंगे।

इस बीच बच्चों के लिए आर्थिक सहायतों देने वालों में स्कूली बच्चों के साथ साथ व्यापारी, सरकारीकर्मी व स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़े कई लोग आगे आए हैं। शहर काजी अनवार अहमद, पार्षद अजरुन खंगार व रफीक मोबिया ने भी बच्चों की मदद के लिए लोगों से अधिक से अधिक सहायता की अपील की है। अभियान से जुड़ी संगीता माहेश्वरी ने बताया कि बच्चों के लिए जगह-जगह पर दुआएं मांगी जा रही हैं। मदद के लिए कई लोग आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अंशुल ब्लड कैंसर की दूसरी स्टेज भी पार कर चुका है। मिशन सुरभि का उद्देश्य है कि ये बच्चे भी आम बच्चों की तरह अपनी हंसती-खेलती जिंदगी जी सकें। उन्होंने बताया कि समिति की रविवार को बैठक आयोजित की गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: