HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

स्वराज पॉल ने खरीदा ब्रिटेन में एस्टेट

लंदन. जाने-माने प्रवासी भारतीय और बिजनेसमैन स्वराज पॉल ने ब्रिटेन में 6 मिलियन पाउंड के साथ एक एस्टेट खरीद लिया है। यह एस्टेट प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन के सरकारी ग्रामीण बंगले चैकर्स से कुछ ही दूर है।

बीकन्सफील्ड में 250 एकड़ के फॉर्महाउस और जॉर्जियन मैंशन को हासिल करने के बाद लॉर्ड पॉल की ब्राउन तक पहुंच आसान हो जाएगी, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वीकेंड मनाने के लिए चैकर्स आते जाते रहते हैं।

लॉर्ड पॉल की संपत्ति करीब 450 मिलियन पाउंड आंकी गई है। पॉल ने ब्राउन के विपक्ष की ओर से बनाए गए निजी ऑफिस के लिए फंड दिया था और यह वायदा किया था कि वे अपनी ओर से जो भी संभव मदद होगी करेंगे, ताकि लेबर पार्टी फिर से सत्ता हासिल कर सके।

1978 में पॉल को क्वीन ने नाइट की उपाधि से सम्मानित किया था और इसके बाद वे हाउस ऑफ लॉर्ड्स में चुने गए और उन्हें तब खिताब मिला सिटी ऑफ वेस्टमिन्सटर के बैरन पॉल ऑफ मेरिलेबोन।

पॉल द्वारा खरीदी गई एस्टेट पहले कंजर्वेटिव समर्थक जॉर्ज एप्टर की थी। इससे पहले यह चेल्जिया फुटबॉल क्लब के बॉस केन बेट्स का घर था, जिन्होंने एस्टेट में एक आइसक्रीम फैक्टरी की स्थापना की थी। एक अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में लॉर्ड पॉल ने कहा कि यह जगह काफी छोटी है और वह अभी भी यहां के लिए फर्नीचर का इंतजार कर रहे हैं। उनके पास यहां केवल एक सोफा है जिसे वे जल्दी में ले आए थे।

लॉर्ड पॉल के मुताबिक गॉर्डन ब्राउन वहां नहीं हैं और फिलहाल काफी बिजी हैं। उनके मुताबिक वह यहां अपने चार बच्चों और सात नाती-पोतियों के साथ आराम कर सकते हैं। उनका कहना है कि नई एस्टेट के गेट्स से लेकर वह एक मील दूर मौजूद उसके मुख्य द्वार तक एक आरामदायक सैर कर सकते हैं और अपने नाती-पोतियों के साथ ब्लैकबेरीज दोड़ सकते हैं।

लॉर्ड पॉल लेबर पार्टी के लिए लंबे समय से एक दानदाता रहे हैं और ब्राउन को उनके लीडरशिप अभियान के लिए उन्होंने 25 हजार पाउंड की मदद दी थी। पंजाब के जालंधर जिले में 1931 में जन्मे स्वराज पॉल पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़े और इसके बाद उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी, यूएस से अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की। ब्रिटेन में उन्होंने 1968 में अपना बिजनेस शुरू किया। एक स्टील यूनिट हासिल करने के बाद उन्होंने एक के बाद एक कई यूनिट्स हासिल कीं और 1978 में कापारो ग्रुप की स्थापना की। यह ग्रुप ब्रिटेन में इस वक्त वैल्डेड स्टील ट्यूब्स और स्पायरल वैल्डेड पाइप बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: