Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

ओसामा, उमर जिंदा हैं और स्वस्थ भी

काबुल. ladenसरकार विरोधी एक आतंकवादी संगठन ने कहा है कि अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन और तालिबान नेता मुल्ला मोहम्मद उमर यकीनन जिंदा हैं और स्वस्थ भी हैं।

संघर्षरत गुलबुद्दीन हिकमतयार के एक प्रवक्ता मोहम्मद हारून जर्गहून ने कहा है हालांकि यह जानकारी तो नहीं है कि वे दोनों फिलहाल कहां हैं लेकिन हमें यह जरूर पता है कि वे जिंदा हैं और तंदरुस्त हैं। एक अज्ञात स्थान से टेलीफोन पर एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए जर्गहून ने कहा कि उनका कोई संपर्क तो नहीं है लेकिन उनके सूत्रों से जानकारी मिली है कि ओसामा और उमर दोनों जिंदा हैं।

पूर्व अफगानी प्रधानमंत्री हिकमतयार के संगठन के जर्गहून ने कहा कि कई लाख डॉलर के इनामी ये दोनों आतंकवादी नेता अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा के आसपास के किसी इलाके में छुपे हुए हैं। हिकमतयार के धड़े हिज्ब-ए-इस्लामी ने यह स्पष्ट किया है कि उसका इन दोनों के साथ कोई सीधा संपर्क नहीं है।

गौरतलब है कि गत शुक्रवार को बिन लादेन एक वीडियो में ताजा हालात पर बात करते हुए नजर आया था हालांकि उसने कोई सीधी धमकी नहीं दी थी। यह वीडियो 9/11 के हमले की छठवीं बरसी के मौके पर जारी किया गया।

संबंधित खबरें
* ओसामा का बुश को (अ)शांति प्रस्ताव
* बुश ने कहा लादेन का टेप खतरे का संकेत
* टेप जारी : लादेन ने इस्लाम अपनाने की नसीहत दी
* अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करेगा लादेन
* लादेन जिंदा है : दादुला





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: