News
International International इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सरकार के आदेश पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके कुछ ही देर बाद उन्हें पाकिस्तान की मियांवाली जेल ले जाया गया, जहां से उन्हें जेद्दा के लिए रवाना कर दिया गया है।
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने सात साल के निर्वासन के बाद लंदन से आज ही पाकिस्तान पहुंचे हैं। उन्हें पाकिस्तान की धरती पर उतरने नहीं दिया जा रहा था। बाद में 90 मिनट तक चली बातचीत के बाद उन्हें उतरने तो दिया गया लेकिन एयरपोर्ट लाउंज में ही रोक लिया गया। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पहले ही उन्हें देश में घुसने की हालत में गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए थे। आज शरीफ एयरपोर्ट तक पहुंच तो गए, लेकिन उन्हें कुछ ही देर बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कहीं अज्ञात स्थान की ओर ले गई।
इसके बाद पाकिस्तानी पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें बस में एयरपोर्ट लाउंज ले गई। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि उन्हें भ्रष्टाचार और धन की उगाही के मामलों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।