|
जोहानिसबर्ग: धुरंधर बल्लेबाज हर्शेल गिब्स (90*) की धुआंधार पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने टवेंट्ी-20 वल्र्ड कप क्रिकेट के उद्घाटन मुकाबले में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। क्रिस गेल के तूफानी 117 रनों की मदद से इंडीज ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने मात्र 17.4 ओवर में दो विकेट पर 208 रन बनाते हुए गेल के शतक पर पानी फेर दिया। इस जीत से मेजबान दक्षिण अफ्रीका को पूरे 2 अंक मिले, जबकि वेस्टइंडीज को बगैर कोई अंक से संतुष्ट होना पड़ा। बल्लेबाज क्रिस गेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।206 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी मेजबान टीम के लिए कप्तान ग्रीम स्मिथ (28) और हर्शेल गिब्स (90*) ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़ते हुए बेहतरीन शुरुआत की। स्मिथ के आउट होने के बाद डीविलियर्स 16 भी जल्दी आउट हो गए। इसके बाद गिब्स ने जस्टिन कैंप को साथ लेकर 17.4 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट की जीत दिला दी।
गिब्स ने अपनी अविजित पारी में मात्र 55 गेंदों में 14 चौके और दो छक्के की मदद से 90 रन बनाए। जबकि कैंप ने अपने 46 रनों की पारी में 22 गेंदों का सामना किया और पांच चौके व दो छक्के जमाए। वेस्टइंडीज की ओर से डियोन स्मिथ सबसे मंहगे गेंदबाजी साबित हुए। उन्होंने 18.5 एवरेज से 2 ओवर में 37 रन लुटाए, जबकि ब्रावो ने 2.4 ओवर की गेंदबाजी में 39 रन दे दिए। एडवडर्स ही थोड़े किफायती गेंदबाज रहे उन्होंने 3 ओवर में 21 देकर एक विकेट झटका। इससे पूर्व वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए मात्र 57 गेंदों में 117 रनों की पारी खेलते हुए न केवल टवेंटी-20 क्रिकेट का पहला शतक अपने नाम किया बल्कि अपनी टीम को विश्व कप के पहले मुकाबले में 200 के पार भी पहुंचाया।
गेल ने बनाए कई रिकॉर्डट्वेंटी-20 वल्र्डकप के उद्घाटन मैच में इंडीज के गेल शतक ठोंकने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इस टूर्नामेंट का पहला चौका व पहला छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो गया है। गेल ने अपनी पारी में 10 छक्के लगाए, जो ट्वेंटी-20 फॉर्मेट के एक मैच में सबसे ज्यादा हैं। दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग (नौ) हैं। इससे पहले द. अफ्रीका के वेर्नन फिलेंडर ट्वेंटी-20 वल्र्डकप में विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। उन्होंने डेवोन स्मिथ को बॉशर के हाथों कैच कराया।