|
हैदराबाद. आंध्र प्रदेश में वायुसेना के हकीमपेट एयर बेस से आज तडके प्रशिक्षण देने वाला किरण विमान उडान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक प्रशिक्षक और एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गयी।
मृत पायलटों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर जगत एवं प्रशिक्षु पायलट पथी के रूप में हुई है। दुर्घटना यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर हुई। हालांकि अभी तक पायलटों के शवों को बरामद नहीं किया जा सका है।