Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

विमान एयरोब्रिज से टकराया

अमृतसर : अशगाबाद जा रहे तुर्कमेनिस्तान एयरलाइन्स के विमान यात्रियों के लिए सोमवार की सुबह तब भाग्यशाली साबित हुई, जब वे स्थानीय राजासांसी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर हुए एक हादसे में बाल-बाल बच गए। विमान में 151 यात्रियों के अलावा चालक दल के 9 सदस्य सवार थे। उड़ान संख्या टीयू-556 सोमवार सुबह 11:25 बजे तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अशगाबाद के लिए उड़ान भरने ही वाली थी कि एप्रिन से टैक्सी-वे पर पहुंचते ही विमान का दायां पंख एयरोब्रिज से रगड़ खा गया। आवाज होते ही पायलट ने तुरंत ब्रेक लगाए और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। शाम तक विमान के पंख को रिपेयर कर दिया गया था। तब तक यात्रियों को सिक्योरिटी हॉल्ट में रखा गया।

हालांकि, राजासांसी एयरपोर्ट के डायरैक्टर अरुण तलवाड़ ने टीवी न्यूज चैनलों पर विमान के टावर से टकराए जाने के हादसे से इनकार करते हुए कहा कि अफसरों की पुष्टि के बगैर चैनलों ने घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। विमान अपनी जगह से करीब 20 मीटर ही चला था। टावर वहां से एक किमी. की दूरी पर है।

कैसे हुआ हादसा तुर्कमेनिस्तान की फ्लाइट के साथ ही कुछ देर पहले दिल्ली से आई एयर इंडिया की फ्लाइट एआई187 खड़ी थी, जिसे ने टोरंटो जाना था। तुर्कमेनिस्तान एयरलाइंस के पायलट ने जैसे ही विमान को ऐप्रिन से टैक्सी-वे पर डाला। इसी दौरान पास खड़े एयर इंडिया के विमान के बीच कम जगह के कारण टकराने से बचाने की कोशिश में पायलट से चूक हो गई और तुर्कमेनिस्तान के विमान का दायां पंख ऐरोब्रिज से रगड़ खा गया।

अशगाबाद जा रहा था विमान तुर्कमेनिस्तान एयरलाइन की फ्लाइट राजधानी अशगाबाद जा रही थी। बोइंग 575-200 सीरीज का यह विमान सुबह 9.45 पर अशगाबाद से आया था और इसने 11.25 बजे वापसी उड़ान भरनी थी। अमृतसर से अशगाबाद की फ्लाइट हफ्ते में चार दिन उपलब्ध है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: