Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

बैसला ज्योतिषी की शरण में

भीलवाड़ा: गुर्जर आरक्षण आंदोलन के अग्रणी नेता कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला भी अब कारोई के ज्योतिषी की शरण में हैं। बैसला सोमवार सुबह नौ बजे अपने साथियों के साथ राजसमंद से कारोई गए। उन्होंने भृगु संहिता से भविष्य बताने वाले प्रख्यात ज्योतिषी पं.नाथूलाल व्यास से भेंट की।

गुर्जर नेता ने आंदोलन के संबंध में खुलकर तो नहीं पूछा, परंतु अप्रत्यक्ष रूप से इससे संबंधित कई सवाल किए। उनका एक सवाल था, ‘हमारी जीत होगी या नहीं’। पंडित ने भृगुसंहिता के पन्नों को पलट कर बताया कि उनकी जीत अवश्य होगी।

उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में भी बैसला का भविष्य बढ़िया बताया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील भी राज्यपाल रहते हुए यहां भविष्य जानने आई थीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: