|
बीकानेर: बीकानेर से जैसलमेर के लिए रविवार रात रवाना हुई ट्रेन नम्बर 4702 के इंजन के तीन पहिये दियातरा-नोखड़ा के बीच पटरी से उतर गए। इससे पटरियों को नुकसान पहुंचा। हादसे में किसी के चोट नहीं आई। ट्रेन में 376 यात्री सवार थे। हादसे से करीब दो घंटे पहले इसी ट्र्रेक पर से गुजरी मालगाड़ी के चालक ने इस बारे में पहले आगाह कर दिया था। नही तो हादसा गंभीर हो सकता था।
दो गाड़ियों के इंजन फेल, यात्री परेशान हुए
मेड़तारोड (नागौर)
जयपुर-मेड़तारोड रेलमार्ग के बीच गोविंदी मारवाड़ रेलवे स्टेशन पर वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस के इंजन में खराब हो गया। करीब ढाई घंटे बाद दूसरा इंजन आने पर यह रवाना हो पाई।
खैरथल (अलवर)
घाटला स्टेशन पर सोमवार को 4312 डाउन न्यूभुज से बरेली को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन का पावर फेल हो गया। इससे गाड़ी लगभग 45 मिनट लेट हुई। यात्रियों को इस दौरान परेशानी उठानी पड़ी।
बिना इंजन डेढ़ किमी. दौड़ी मालगाड़ी
चित्तौड़गढ
अरनियापंथ गांव के पास सोमवार सुबह चित्तौड़गढ़-रतलाम रेल खंड पर मालगाड़ी के 13 रेक ब्रेक लूज होने से गाड़ी के बिना इंजन के डेढ़ किलोमीटर चलने के बाद ये डिब्बे पटरी से उतर कर एक खेत में जा घुसे।