Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

विर्क से मिले कैप्टन, पुलिस कैट्स का जमकर समर्थन किया

चंडीगढ़ : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को पुलिस कैट्स का समर्थन करते हुए कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए यह विश्वव्यापी कार्यक्रम है। पीजीआई में विर्क से मिलने आए कैप्टन ने उनकी गिरफ्तारी को बदकिस्मते बताते हुए कहा कि वे जल्द ही इस मामले में प्रधानमंत्री से मिलेंगे।

विर्क पर लगाई गई धारा-216 के बारे में कैप्टन ने कहा, आतंकवाद को खत्म करने के लिए विर्क ने जो प्लान बनाकर पुलिस कैट्स बनाए, वे आज देश के किसी भी राज्य में नहीं हैं। इस धारा के अंतर्गत वांछित अपराधी को शरण देना शामिल है। कैप्टन ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, मणिपुर, असम तथा अन्य आतंकवाद पीड़ित राज्यों में इसी धारा के तहत आतंकवाद खत्म किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कौड़ियों के भाव पुरानी खरीदी जमीनों की तुलना आज के रेट से कैसे की जा सकती है। ऐसे तो पूरा पंजाब ही क्रप्ट है और सभी को गिरफ्तार किया जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: