|
Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood सेलिना जेटली की किस्मत शायद उन पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो गई है। हॉलीवुड से अच्छे ऑफरों के अलावा उनकी झोली में एक और अहम भूमिका आ गई है। मिस्र ने सेलिना को अपने देश का ब्रांड एंबेसेडर बनाया है। सेलिना जल्द ही मिस्र जाएंगी और वहां के लोगों को उनके देश से जुड़ी बातों से अवगत कराएंगी। सूत्रों ने बताया कि सेलिना भले ही बॉलीवुड में सफल न हो विदेश में उनकी अच्छी खासी डिमांड है।
वह कई विदेशी उत्पादों के लिए मॉडलिंग भी कर चुकीं हैं। हाल ही में उन्होंने दो हॉलीवुड फिल्में भी साइन की हैं। यह सेलिना जेटली की लोकप्रियता का ही आलम है कि मिस्र ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाया है। इस बारे में सेलिना ने बताया कि मिस्र उनका पसंदीदा देश है और उसी देश के प्रतिनिधित्व का मौका पाकर वह बहुत खुश हैं। सेलिना ने बताया कि उनका चेहरा काफी हद तक मिस्र की आम महिलाओं से मिलता है और उनके कुछ विज्ञापन भी वहां चर्चित हुए हैं। शायद इसी वजह से उन्हें मिस्र का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है।
सेलिना ने कहा कि निश्चित रूप से यह उनके लिए गर्व की बात है। यह अवसर पाकर सेलिना बहुत खुश हैं, लेकिन काम काफी कठिन है, इसीलिए उन्हें थोड़ा डर भी लग रहा है।