|
News
Indians Abroad Indians Abroad दुबई: यहां के एक कोर्ट ने भारतीय मजदूर बीए (23) को 25 साल की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उसे एक अन्य मजदूर एसडी की हत्या पत्थर से कुचलकर करने का दोषी पाया है।
बीए और एसडी के बीच समलैंगिक संबंध थे और उनके बीच इसी वजह से झगड़ा हुआ था। यहां के कोर्ट ने दोनों के अधूरे नाम ही सार्वजनिक किए हैं।
निचली अदालत ने बीए को 15 साल की जेल की सजा सुनाई थी। अपील कोर्ट ने उसे बढ़ाकर 25 साल कर दिया। यह अवधि दुबई में उम्रकैद मानी जाती है।