Breaking News 
bhaskar Web English


HomeBusinessCorporate Corporate

खाड़ी जाना है तो नियुक्ति पत्र दिखाना होगा

नई दिल्ली: खाड़ी के देशों में नौकरी के लिए जाने वाली महिलाओं को अब अनुबंध पत्र व नियोक्ता का न्यूनतम निर्धारित वेतन देने संबंधी लिखित आश्वासन दिखाना होगा।

भारतीय कामगारों की मदद व उनके हितों की रक्षा के लिए खाड़ी के देशों में 24 घंटे की हेल्पलाइन भी शुरू कर दी गई है। ये कदम इन देशों में भारतीय मिशनों के प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक के बाद समुद्रपारीय भारतीय मामलों के मंत्रालय ने खाड़ी देशों में भारतीय कामगारों के साथ बुरा व्यवहार होने के मद्देनजर उठाए हैं। बैठक की अध्यक्षता समुद्रपारीय भारतीय मामलों के मंत्री वयालार रवि ने की।

कितना होगा न्यूनतम वेतन : 250-300 डालर (लगभग 10,000-12,200 रु.) प्रतिमाह

कौन कौन से दस्तावेज दिखाने होंगे

-अनुबंध पत्र, जिसमें वेतन तथा कार्य क्षेत्र, व काम की शर्तो का उल्लेख हो। -न्यूतम वेतन का गारंटी पत्र -दस्तावेज संबधित देश में भारतीय मिशन द्वारा सत्यापित हों भारतीय मिशन क्या करेंगे -संबंधित देश के कानून के मुताबिक नियम बना कर उन्हें लागू करेंगे -हेल्पलाइन व तथा प्रक्रिया निर्धारित करने में आने का खर्च मंत्रालय उठाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: