Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

विदेशों में फंसे हैं 30 हजार पंजाबी

अमृतसर : युवाओं का विदेशों की तरफ बढ़ता रुझान और बेरोजगारी के कारण राज्य के हजारों युवा विदेशों में जिंदगी-मौत के बीच झूल रहे हैं। यह वे युवा हैं जो फर्जी ट्रैवेल एजेंटों के चक्कर में फंस कर विदेश गए और वापस नहीं लौट सके।

दांव पर तीस हजार युवा सरकारी और गैर सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो इस वक्त फर्जी ट्रैवेल एजेंटों के चक्कर में राज्य के विभिन्न शहरों से तीस हजार युवा विदेशों में फंसे पड़े हैं। यह युवा बांग्लादेश, तुर्की, मलेशिया, यूक्रेन, अल्जीरिया, स्पेन, इटली, थाईलैंड में फंसे हुए हैं। अकेले मलेशिया में चौदह हजार से अधिक युवा हैं।

गर्मगोश्त की सौदेबाजी पहले तो एजेंट युवाओं को ही इस तरीके से विदेशों में भेजते थे लेकिन अब लड़कियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। लोक भलाई पार्टी के आंकड़ों पर गौर करें तो श्रीलंका जैसे देशों में पंजाब की लड़कियों को ले जाकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता है। लड़की के परिजनों को इस तरीके से झांसा दिया जाता है कि वह इस साजिश को नहीं समझ पाते और इस फर्जीवाड़े में फंस जाते हैं।

नौकरी दिलाने के बहाने ठगी राज्य के लोगों को विदेश में नौकरी देने के बहाने फर्जी ट्रैवेल एजेंटों द्वारा पिछले एक दशक में बीस हजार करोड़ रुपए ठगे जा चुके हैं।

राज्य के दो लाख परिवार इनके शिकार बन चुके हैं। इस मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई लड़ रहे लोक भलाई पार्टी के प्रमुख बलवंत सिंह रामूवालिया का कहना है कि सात सौ करोड़ की ठगी के मामलों की शिकायत अब तक पार्टी के पास आ चुकी है। वह कहते हैं तीन साल में उनकी पार्टी ने जद्दोजहद करके राज्य के पांच हजार युवाओं की वतन वापसी कराई है।

अपने ही बने लुटेरे पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अवतार सिंह मुल्लापुरी का दावा है कि इस वक्त राज्य में रजिस्टर्ड ट्रैवेल एजेंट 150 के करीब हैं। जबकि हजारों फर्जी हैं। दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों के एजेंट लोकल स्तर पर पैठ बना कर लोगों को ठगते हैं। उनका कहना है कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि रिश्तेदार ही लोगों को रोजगार के नाम पर फंसाते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: