Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

‘जमीन’ के लिए जोर

जयपुर: (अंबेडकर व रजत विहार) दो आवासीय योजनाओं में आवेदन जमा कराने की सोमवार को अंतिम तिथि होने के कारण जेडीए परिसर में उमड़ी भीड़ से दिनभर मेले जैसा माहौल रहा। आशियाने का सपना संजोए लोग सुबह से ही जेडीए में फॉर्म जमा कराने आने लगे। दोपहर होते-होते यहां आवेदकों की लंबी लाइनें लग गईं।

बैंकों की ओर से खोले गए एक्सट्रा काउंटरों पर देर शाम तक फॉर्म जमा कराने वालों की भीड़ लगी रही। फॉर्म जमा कराने आने वालों को वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिली। पार्किग के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क पर खड़े वाहनों को यातायात पुलिस उठा ले गई। कई लोग पेयजल नहीं मिलने से तो कई बैठने की जगह नहीं मिलने से परेशान हुए।

सीकर रोड पर रजत विहार और आगरा रोड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर योजना के लिए जेडीए ने विभिन्न बैंकों की करीब 70 शाखाओं में आवेदन फार्म उपलब्ध कराए थे। 10 अगस्त को लांच की गई इन योजनाओं में 11 अगस्त से आवेदन फार्र्मो की बिक्री शुरू हुई।

जेडीए प्रशासन के अनुसार दोनों आवासीय योजनाओं में डेढ़ लाख से ज्यादा फॉर्र्मो की बिक्री हुई है। रजत विहार के साढ़े सात सौ और अंबेडकर योजना के एक हजार भूखंडों के लिए कुल एक लाख 60 हजार फॉर्म छपवाए गए थे। रजत विहार योजना की दिसंबर में और अंबेडकर योजना की लॉटरी जनवरी माह में खोली जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: