Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

झूलन गोस्वामी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर

जोहानिसबर्गJhulanGoswami इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल (आईसीसी) ने भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर अवार्ड से सम्मानित किया है, जबकि ऑॅस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग को 'प्लेयर ऑफ द ईयर' अवार्ड से दिया गया।

झूलन इस वर्ष भारत की एकमात्र क्रिकेटर हैं, जो आईसीसी के पुरस्कारों से नवाजी गई हैं। वनडे क्रिकेट के '100 विकेट क्लब' पर नजरें लगाए झूलन के लिए यह गौरवशाली क्षण हैं। अवार्ड के लिए उनके नाम की सिफारिश होने के बाद उन्होंने कहा था कि यह उनके लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है। इससे उन्हें कड़ी मेहनत और उम्दा प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ को अपना आदर्श मानने वाली झूलन वनडे मैचों में अब तक 96 विकेट ले चुकी हैं।

झूलन एक नजर में >> झूलन का जन्म 25 नवंबर 1983 को पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले में हुआ था।

>> दाएं हाथ की मध्यम तेज गेंदबाज झूलन अब तक 79 वनडे मैचों में 20.77 के औसत से 96 विकेट और 8 टेस्ट मैचों में 16.36 के औसत से 33 विकेट ले चुकी हैं।

>>झूलन 120 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी करने वाली विश्व की सबसे तेज महिला गेंदबाज हैं। >> 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में वे 10 विकेट लेने का कारनामा कर चुकी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: